Please wait

'पता नहीं नीतीश के मन में क्या है', खरगे बोले- हम तो सभी को एकजुट करने की कोशिश कर रहे

उन्होंने कहा कि उन्हें जनता दल (यूनाइटेड) के गठबंधन छोड़ने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। खरगे ने यह भी कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार को पत्र लिखा है और उनसे बात करने की कोशिश भी की है।

27 Jan 2024

'पता नहीं नीतीश के मन में क्या है', खरगे बोले- हम तो सभी को एकजुट करने की कोशिश कर रहे

बिहार में मचे राजनीतिक घमासान के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान सामने आया है। खरगे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी बिहार राजनीतिक संकट के बीच इंडिया गठबंधन में मतभेदों को दूर करने की पूरी कोशिश कर रही है। बेंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें जनता दल (यूनाइटेड) के गठबंधन छोड़ने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। खरगे ने यह भी कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार को पत्र लिखा है और उनसे बात करने की कोशिश भी की है।


इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस प्रमुख ने संवाददाताओं से कहा, "लेकिन मुझे नहीं पता कि नीतीश के मन में क्या है। कल मैं दिल्ली जाऊंगा और पूरी जानकारी लूंगा। देखते हैं क्या होता है।" मल्लिलकार्जुन खरगे ने यह भी कहा कि कांग्रेस इंडिया गठबंधन में "सभी को एकजुट करने" की पूरी कोशिश कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी से भी बात की है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ''मैंने उनसे (ममता बनर्जी और सीताराम येचुरी से) कहा कि हमें एकजुट होने की जरूरत है, तभी हम (आगामी लोकसभा चुनाव में) अच्छी लड़ाई दे सकते हैं।'' कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि जो कोई भी यह चाहता है कि इंडिया गठबंधन अच्छा काम करे और लोकतंत्र "बचाया जाए", तो वह "जल्दबाजी में फैसला" नहीं करेगा। 2024 के आम चुनाव में विपक्ष के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर घमासान मचा है।  

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News